भास्कर न्यूज| अमृतसर मेयर जितेंद्र मोती भाटिया व निगम कमिश्नर के निर्देश पर निगम सेक्रेटरी सुशांत भाटिया ने सेंट्रल हलका में टीम संग प्रॉपर्टी टैक्स रिकवरी के लिए अभियान चलाया। दुकानों-होटल और अन्य जगहों पर टीम ने सील करने की कार्रवाई शुरू की तो लोगों ने बकाया भुगतान का भरोसा दिलाया। 7 लोगों ने चेक सौंपते हुए कहा कि वह डॉक्यूमेंट भी जमा करा देंगे। कुछ तो निगम दफ्तर पहुंचकर चेक सौंप गए। साथ ही आगे से समय पर टैक्स अदा करने की बात कही। वहीं अब साउथ हलका में जल्द ही टीमें प्रॉपर्टी टैक्स रिकवरी के लिए अभियान चलाएंगी। इस मौके पर सुपरिंटेंड राजकुमार, इंस्पेक्टर तरसेम, सीताराम, गुरविंदर, प्रदीप, सोनू व अन्य मौजूद रहे।


