अमृतसर| गुरु नानक देव विश्वविद्यालय अंतर-विभागीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। 6 फरवरी को शुरू हुई प्रतियोगिता आज विश्वविद्यालय के क्रिकेट मैदान पर संपन्न हुई। इस टूर्नामेंट में विभिन्न विभागों की कुल 9 लड़कियों की टीमों ने भाग लिया। छात्र कल्याण संकायाध्यक्ष प्रो. प्रीत महेंद्र सिंह बेदी और मियास के खेल विज्ञान एवं चिकित्सा विभाग के प्रमुख डॉ. अमरिंदर सिंह, चिकित्सा, शिक्षक प्रभारी, कैंपस खेल नोडल अधिकारी – फिट इंडिया कार्यक्रम, डॉ. अमनदीप सिंह ने विजेता टीमों को ट्रॉफी प्रदान की, जिसमें पहला स्थान मियास खेल विज्ञान एवं चिकित्सा विभाग, दूसरा स्थान राजनीति विज्ञान विभाग, तीसरा स्थान कंप्यूटर इंजीनियरिंग एवं प्रौद्योगिकी विभाग, चोथा स्थान भौतिक विज्ञान विभाग का रहा।


