रीवा में मतदाता सूची से नाम कटने पर आक्रोश:गुढ़ क्षेत्र के लोग कलेक्ट्रेट पहुंचे; कलेक्टर ने कहा- जांच कराई जाएंगी

SIR प्रक्रिया के बाद अब मतदाता सूची से नाम हटाए जाने को लेकर विरोध शुरू हो गया है। गलत जानकारी के आधार पर नाम काटे जाने का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को गुढ़ क्षेत्र से करीब आधा सैकड़ा लोग कलेक्ट्रेट पहुंचे और कलेक्टर से शिकायत दर्ज कराई।
शिकायतकर्ताओं का कहना है कि वे लंबे समय से उसी क्षेत्र में रह रहे हैं, इसके बावजूद उनके नाम वोटर लिस्ट से हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। लोगों का आरोप है कि बिना उनकी जानकारी के फॉर्म-7 भर दिया गया, जबकि उन्होंने स्वयं ऐसा कोई आवेदन नहीं किया। करीब 500 नाम हटाने की सूचना से बढ़ा आक्रोश
शिकायतकर्ताओं के मुताबिक बीएलओ के माध्यम से उन्हें जानकारी मिली कि क्षेत्र के करीब 500 लोगों के नाम मतदाता सूची से हटाए जाने की प्रक्रिया में हैं। इस सूचना के बाद क्षेत्र में नाराजगी फैल गई और लोग एकजुट होकर कलेक्ट्रेट पहुँचे। लोगों का कहना है कि वे वर्षों से उसी क्षेत्र के पुस्तैनी निवासी हैं। इसके बावजूद दस्तावेजों की सही जांच किए बिना उनके नाम हटाए जा रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर नाम बहाल करने की मांग की। प्रशासन बोला- नियमों के तहत हो रही प्रक्रिया
मामले को लेकर प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मतदाता सूची में नाम जोड़ने और हटाने की पूरी प्रक्रिया नियमों के अनुसार की जा रही है। शिकायत मिलने पर हर मामले की जांच कराई जाएगी। कलेक्टर प्रतिभा पाल ने कहा- मतदाता सूची से नाम जोड़ने या हटाने की प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी है। यदि किसी को आपत्ति या शिकायत है तो उसकी जांच कराई जाएगी। जांच के बाद नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। किसी योग्य मतदाता के साथ अन्याय नहीं होगा।”

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *