नोहलेश्वर महोत्सव के दूसरे दिन स्कूली छात्राओं ने नृत्य किया:कैंप में लोगों का फ्री चेकअप, दमोह में 15 फरवरी तक चलेगा कार्यक्रम

दमोह के नोहटा में आयोजित नोहलेश्वर महोत्सव के दूसरे दिन शुक्रवार को खेल और कला का संगम देखने को मिला। 5 फरवरी से शुरू हुआ यह 10 दिवसीय महोत्सव आगामी 15 फरवरी तक जारी रहेगा, जिसमें हर दिन अलग-अलग सांस्कृतिक और खेल गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। महोत्सव के दूसरे दिन स्कूली छात्र-छात्राओं ने एकल और सामूहिक नृत्य की शानदार प्रस्तुतियां दीं। शाम को हुए इन सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बच्चों के हुनर को देख दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। वहीं सुबह के समय विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। पर्यटन मंत्री ने किया प्रदर्शनी का शुभारंभ पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने महोत्सव के दौरान पुरातत्व विभाग की एक विशेष प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इस प्रदर्शनी में विभाग के महत्वपूर्ण स्मारकों के कट-आउट्स लगाए गए हैं, जो लोगों के आकर्षण का केंद्र रहे। मंत्री लोधी ने जिले के नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में इस उत्सव का हिस्सा बनने की अपील की है। स्वास्थ्य शिविर में लोगों का चेकअप हुआ महोत्सव में मनोरंजन के साथ-साथ जनसेवा का भी ध्यान रखा जा रहा है। आयोजन स्थल पर लगाए गए निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में सैकड़ों मरीजों का चेकअप किया गया। आयोजकों ने बताया कि यह स्वास्थ्य शिविर शनिवार को भी जारी रहेगा। दिग्गज नेताओं ने की शिरकत कार्यक्रम में हटा विधायक उमादेवी खटीक और बड़ा मलहरा के पूर्व विधायक प्रदुमन्य सिंह लोधी भी शामिल हुए। विधायक उमादेवी खटीक ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि यह महोत्सव ग्रामीण क्षेत्रों की छिपी हुई प्रतिभाओं को सामने लाने का एक बेहतरीन मंच है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *