परासिया नगर पालिका अध्यक्ष विनोद मालवीय पर केस दर्ज हुआ:महिला की निजता भंग करने का आरोप, वायरल वीडियो को लेकर आईटी एक्ट में कार्रवाई

छिंदवाड़ा जिले की परासिया नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष विनोद मालवीय के खिलाफ महिला की निजता भंग करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई उस ऑडियो और वीडियो के सामने आने के बाद हुई, जिसे सोशल मीडिया पर साझा किया गया था। शिकायत के अनुसार, संबंधित महिला से हुई बातचीत के ऑडियो को सार्वजनिक करने और वीडियो को प्रसारित करने में उनकी भूमिका बताई गई है। पुलिस ने लिखित शिकायत और प्रारंभिक जांच के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 79 और आईटी एक्ट की धारा 67 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है। मामले को विवेचना में लिया गया है। इधर, भारतीय जनता पार्टी ने भी विगत दिनों अनुशासनहीनता के आरोप में विनोद मालवीय को पार्टी से 6 वर्षों के लिए निष्कासित कर दिया था। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *