कोतवाली थाने पुलिस का मामला:एनडीपीएस की कार्रवाई करने गई पुलिस पर पथराव, लोग बोले- पुलिस ने फायरिंग की

कोतवाली थाना पुलिस पर शुक्रवार को रंजीत नगर कच्ची बस्ती में एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई के दौरान लोगों ने पथराव कर दिया। पुलिस को सूचना मिली थी कि इलाके में अवैध रूप से गांजा सप्लाई किया जा रहा है। कार्रवाई के दौरान आरोपियों और स्थानीय लोगों ने विरोध शुरू कर दिया, जो कुछ ही देर में पथराव में बदल गया। पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए कार्रवाई जारी रखी और अतिरिक्त जाप्ता मौके पर बुलाया गया। इस दौरान पुलिस ने मौके से करीब डेढ़ किलो गांजा बरामद किया। गांजा सप्लाई करने के आरोप में पुलिस ने कलावती पत्नी भोला को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही एक नाबालिग को भी निरुद्ध किया गया है, जिससे पूछताछ की जा रही है। फायरिंग करने वालों की भी तलाश की जा रही है। सरकारी कार्य में बाधा और पथराव के मामले में अलग से कार्रवाई की जाएगी। भास्कर इनसाइट – बस्ती के लोग बोले- हवाई फायरिंग से लोगों में मची भगदड़, घटना के बाद बस्ती में दहशत रंजीत नगर कच्ची बस्ती में एनडीपीएस एक्ट की कार्रवाई के दौरान पुलिस की ओर से फायरिंग किए जाने का आरोप सामने आया। स्थानीय लोगों का कहना है कि कार्रवाई के दौरान पुलिस ने हवाई फायरिंग की, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। वहीं लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस टीम ने कई लोगों के साथ मारपीट की। घटना के बाद बस्ती में दहशत का माहौल बन गया। हालांकि पुलिस प्रशासन ने फायरिंग और मारपीट के आरोपों को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *