कामां-बरसाना रोड पर केपी ड्रेन के समीप हुआ हादसा:अनियंत्रित होकर कार सड़क किनारे 10 फुट गहरे गड्ढे में गिरी, 2 जने घायल

कामां बरसाना मार्ग पर केपी ड्रेन के निकट सड़क पर तीव्र मोड़ पर एक कार अनियंत्रित होकर सडक के किनारे दस फुट गहरे गड्ढे में गिर गई। जिसमें कार सवार दो जनों को मामूली चोट आई हैं। मिली जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के गोवर्धन निवासी मोहित पुत्र हरीराम अपने मित्र मुकेश के साथ कार में सवार होकर बरसाना सुनहरा होते कामां कस्बे की ओर आ रहे थे कि कामां बरसाना मार्ग पर केपी ड्रेन के निकट सड़क पर तीव्र मोड़ पर कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक दस फुट गड्ढे में गिर गई। जिसमें दोनों कार सवार को मामूली चोटें आई है। दोनों कार सवारों को कामां अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया। वहीं पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता लक्ष्मीनारायण ने बताया कामां-बरसाना मार्ग काम चल रहा है। मार्ग पर कहीं नहीं लगे हैं चेतावनी बोर्ड कामां- बरसाना रोड़ पर केपी ड्रेन नहर के समीप सड़क पर एल टाइप तीव्र मोड़ है इस तीव्र मोड़ का सार्वजनिक निर्माण विभाग ने कोई चेतावनी बोर्ड नहीं लगाया है जिससे वाहन चालकों को इस मोड़ का अंदाजा नहीं लगता है और तेज़ गति से आने जाने वाले वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर जाते हैं। सड़क निर्माण कंपनी द्वारा अर्थ वर्किंग के लिए को दी गई मिट्टी की गहरी खाइयों को भी नहीं भरा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *