23400 रुपए की घूस लेते समसा के 2 इंजीनियर गिरफ्तार:घूसखोर जेईएन बोले- एडीपीसी, एएओ और अकाउंटेंट को भी जाएगा हिस्सा, पूरी राशि दो

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो एसीबी ने शिक्षा विभाग में कार्यरत दो कनिष्ठ अभियंताओं (जेईएन) को एक ठेकेदार से रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पिछले एक महीने में यह दूसरी बड़ी कार्रवाई है। एसीबी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित सिंह ने बताया कि एक ठेकेदार ने तीन दिन पहले शिकायत दर्ज कराई थी कि उसने राज्य सरकार की समग्र शिक्षा अभियान के तहत स्कूल निर्माण का कार्य किया था, जिसकी सुरक्षा जमा राशि (सिक्योरिटी डिपॉजिट) वापस करने के बदले दोनों अभियंता रिश्वत की मांग कर रहे थे। एसीबी द्वारा मुख्यालय के निर्देश पर शिकायत का सत्यापन कराया गया, जिसमें यह पुष्टि हुई कि डीग जिले के कुम्हेर ब्लॉक में तैनात कनिष्ठ अभियंता राकेश कुमार और कनिष्ठ अभियंता धीरेंद्र श्रीवास्तव ने रिफंड जारी करने की एवज में कुल राशि का 7.1 प्रतिशत रिश्वत के रूप में मांगा था। शुक्रवार को की गई ट्रैप की कार्रवाई के दौरान एसीबी ने राकेश कुमार को कुम्हेर से 23 हजार 400 रुपये की रिश्वत राशि के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया। वहीं, दूसरे आरोपी धीरेंद्र श्रीवास्तव को भरतपुर के चिकसाना से गिरफ्तार किया गया है। रिश्वत लेने के बाद राकेश फाइल को सबमिट करता और धीरेंद्र वेरिफाई करता। सिक्योरिटी डिपॉजिट राशि लौटाने के लिए मांगी थी रिश्वत, तय की गई राशि में से रिश्वतखोरों ने 400 रुपए तक नहीं किए कम भास्कर इनसाइट

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *