जैन परिवार ने निशुल्क नेत्र व दंत परीक्षण शिविर लगाया

ग्राम पिनकापार में धरमचंद जैन परिवार के द्वारा निशुल्क नेत्र एवं दंत परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन मोहनलाल जैन, धरमचंद जैन, भंवरलाल जैन, गुमानलाल जैन एवं रितेश जैन के आतिथ्य में हुआ। राजनांदगांव के उदयाचल चिकित्सालय के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा नेत्र एवं दंत रोगों की जांच की गई। शिविर में चिन्हित मरीजों के नेत्र ऑपरेशन एवं चश्मा वितरण में भी जैन परिवार द्वारा पूर्ण सहयोग किया जाएगा। धरमचंद जैन ने बताया कि उनका परिवार पिनकापार गांव में ही पढ़ा-बढ़ा है और आज भी उनकी पुश्तैनी एवं घर गांव में मौजूद है। हर त्योहार में उनका गांव आना-जाना लगा रहता है। ग्रामीण जाग्रत सिंह देवांगन ने कहा कि जब भी गांव को सहयोग की आवश्यकता होती है, जैन परिवार विशेष रूप से बड़े भाई रूपचंद जैन हमेशा मदद करते हैं। शिविर के दौरान सरपंच तारन रजक, जनपद सदस्य नरेश सोनी, दिलेश्वर भुआर्य, इंदू भुआर्य, अखिलेश्वर प्रसाद मिश्रा, मुकेश गांवरे, शंकर कोमा, तिलक भुआर्य, यमेश्वर रावटे, महेंद्र निषाद, युगल पटेल, पप्पू कौशिक, जनक खरे, चेतन रावटे, कपिल भुआर्य, घासीदास सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *