बालोद | स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की नेटबॉल खेल प्रतियोगिता में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कमरौद के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में विद्यालय के 14 खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिनमें से 9 खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय स्तर तथा 5 खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। राष्ट्रीय नेटबॉल प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ टीम से चयनित खिलाड़ियों में लुकेश देशमुख, तुलेश्वर पिसदा, खिलेशेश्वर प्रसाद, चीतेश साहू, कमलकांत, दुलेश्वरी, अभिषेक साहू, दिशान साहू एवं झुमुक लाल शामिल हैं। तुषार, मोरध्वज, चैतन्य, आरती सलाम एवं गीतिका ठाकुर का चयन राज्य स्तरीय नेटबॉल स्पर्धा के लिए किए हैं।


