कठिन समय में धैर्य बनाए रखें और अपने कर्तव्यों का पालन करें: अनिला

ग्राम घोटिया में रामायण कार्यक्रम का उद्घाटन विधायक अनिला भेड़िया ने किया गया। सबसे पहले विधायक ने अपने निधि से 10 लाख रुपए की लागत से निर्मित सर्वसमाज समन्वय समिति सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया। इसके बाद प्रभु श्रीराम की पूजा के साथ कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत हुई। विधायक ने बताया गया कि रामायण केवल एक ग्रंथ नहीं, बल्कि जीवन जीने की कला है। भगवान राम का चरित्र हमें मर्यादा, त्याग और पितृभक्ति का पाठ पढ़ाता है। रामायण सिखाती है कि बुराई चाहे कितनी भी बड़ी क्यों न हो, अंततः सत्य और धर्म की ही जीत होती है। कार्यक्रम में यह संदेश दिया गया कि कठिन समय में धैर्य बनाए रखें और अपने कर्तव्यों का पालन करें। सभी ने मिलकर श्रीराम के आदर्शों को समाज में स्थापित करने और सर्व समाज में एकता बनाए रखने की अपील की। अंत में ग्रामीणों की मांग पर डोम शेड निर्माण की घोषणा की गई। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधि पियूष सोनी, जनपद सदस्य पुनीत सेन, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी डौंडी अध्यक्ष शिव प्रसाद बारला, सरपंच ममता मंडावी, उपसरपंच भोजराम साहू, नारायण साहू, मितेंद्र वैष्णव सहित ग्रामवासी उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *