भीम आर्मी ने यूजीसी के नए नियमों का किया समर्थन

बालोद |भीम आर्मी भारत एकता मिशन छत्तीसगढ़ द्वारा विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के नए अधिसूचित नियमों का समर्थन करते हुए राष्ट्रपति को ज्ञापन प्रेषित किया गया। संगठन ने इन नियमों को भारतीय संविधान की मूल भावना समानता, सामाजिक न्याय एवं शिक्षा के अधिकार के अनुरूप बताया। भीम आर्मी भारत एकता मिशन छत्तीसगढ़ ने कहा कि इन नियमों के लागू होने से वंचित एवं पिछड़े वर्ग के विद्यार्थियों को शिक्षा में समान अवसर प्राप्त होंगे, साथ ही शैक्षणिक गुणवत्ता, शोध एवं नवाचार को भी बढ़ावा मिलेगा। ज्ञापन में यह भी कहा गया कि यूजीसी के नए नियम सामाजिक न्याय की अवधारणा को मजबूती प्रदान करते हुए उच्च शिक्षा व्यवस्था को अधिक समावेशी एवं जवाबदेह बनाएंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *