भास्कर न्यूज| बालोद शुक्रवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री व न्यूनतम तापमान 15 डिग्री रहा। गुरुवार की तुलना में अधिकतम तापमान स्थिर रहा। जबकि न्यूनतम तापमान एक डिग्री कम रहा। शनिवार को भी न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की गिरावट होने का अनुमान है। वजह यह है कि दक्षिण के अलावा उत्तर दिशा से भी हवा आ रही है। हालांकि पश्चिमी विक्षोभ, चक्रवात के प्रभाव से आगे मौसम में बदलाव हो सकता है। मौसम विभाग के अनुसार वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ, चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण के रुप में उत्तर पाकिस्तान और उसके आसपास 3.1 किलोमीटर से 4.5 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। एक चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण उत्तर पूर्व पंजाब और उसके आसपास 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। दो पश्चिमी विक्षोभ 8 फरवरी को उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकती है। बिलासपुर संभाग के जिलों में एक-दो स्थान पर हल्की बारिश होने या गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। न्यूनतम तापमान में कोई खास परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। 7 फरवरी को मौसम शुष्क रहने की संभावना है। कुछ दिन बाद न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री के आसपास वृद्धि होने की संभावना है।


