भास्कर न्यूज | बालोद जिले की एक छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले एक आरोपी नाबालिग है। जो पीड़िता के क्लास में ही अध्ययनरत था। वहीं एक आरोपी बालिग है। जो पॉलीटेक्निक कॉलेज का छात्र है। इसने दुष्कर्म का प्रयास किया था। इस वजह से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। कक्षा 12वीं के छात्र ने छात्रा को घुमाने ले जाने के नाम पर अपने दोस्त के घर में ले गया था। संबंधित थाने में आरोपियों के खिलाफ धारा 3(5), 351(3), 64(1), 64(2)(एम), 74, 75 (1) (i) के तहत अपराध दर्ज किया गया है।


