अवैध रेत परिवहन करते चार ट्रैक्टर जब्त किए गए

राजस्व टीम अवैध खनन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई कर रही है। एसडीएम वाड्रफनगर नीरनिधि नन्देहा के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने अवैध खनन व परिवहन करने वालों पर कार्रवाई की। टीम ने ग्राम कैलाशपुर में मोरान नदी में रेत का अवैध खनन व परिवहन करते पाए जाने पर 4 ट्रैक्टर वाहन को जब्त कर चौकी वाड्रफनगर के सुपुर्द किया। कलेक्टर राजेन्द्र कटारा ने जिले में खनिज के अवैध खनन को रोकने कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश एसडीएम व खनिज विभाग के अफसरों को दिए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *