बिजली विभाग की उपलब्धियों की दी गई जानकारी

उदयपुर | रजत जयंती पर कुन्नी ग्राम में बिजली विभाग ने विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया। मुख्य अतिथि रवि महंत उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि सरपंच हरिलाल लकड़ा, श्यामलाल, वरिष्ठ भाजपा नेता भैयालाल साहू, सुरेश सिंह सहित अनेक जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। इस दौरान वक्ताओं ने बिजली विभाग की 25 वर्षों की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि विभाग ने ग्रामीण क्षेत्रों तक निर्बाध विद्युत आपूर्ति पहुंचाकर विकास की गति को तेज किया है। बिजली की उपलब्धता से शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और उद्योग को मजबूती मिली है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *