राज्य के बजट में लख्खी भंडार में 500 रुपए की बढ़ोतरी को लेकर तृणमूल कर्मियों ने निकाली रैली

भास्कर न्यूज | घाटशिला काशिदा एथलेटिक्स क्लब मैदान में दो दिवसीय काशिदा क्रिकेट लीग (केसीएल) 2026 मैच का शुभारम्भ शनिवार को दोपहर 2 बजे होगा। टूर्नामेंट मे चार टीमों स्टाइकर, राइजिंग स्टार, वारियर्स और सुपर किंग के तहत कुल 52 खिलाड़ी खेल के मैदान में अपने जलवा दिखाएंगे। इन चार टीमों में केवल काशिदा के एथलेटिक्स क्लब मैदान में क्रिकेट खेलने वाले सीनियर और जूनियर क्रिकेट खिलाड़ियों को जगह दी गई है। सभी चार टीमों में समानता के लिए चारो टीमों में खिलाड़ियों को समान तरीके से बांट कर टीम तैयार किया गया है। शनिवार और रविवार दोनों दिन कृत्रिम रौशनी में दर्शक क्रिकेट का आनंद ले सकेंगे। प्रतियोगिता का फाइनल रविवार की रात आयोजित की जाएगी। पहली बार इस तरह का क्रिकेट मुकाबला आयोजित होने से क्षेत्र मे इसकी काफी चर्चा हो रही है। प्रतियोगिता का आयोजन काशिदा एथलेटिक्स क्लब के सीनियर और जूनियर खिलाड़ियों द्वारा की जा रही है। इस खेल के दौरान दर्शक मैदान पर खूब आनंद लेंगे। क्या कहना है कमेटी का केसीएल आयोजन कमेटी के बप्पा आदित्य सिन्हा और शिवाजी चटर्जी ने बताया की केसीएल के मैचों से दर्शकों को खूब आनंद मिलेगा। चार टीमों मे सीनियर जूनियर खिलाड़ियों के कॉम्बिनेशन से तैयार टीम से अच्छे खेल की उम्मीद है। इस तरह के आयोजन से क्रिकेट खेल की भावना को बढ़ावा मिलेगा, वही फिटनेस और सेहत के प्रति सजगता भी बढ़ेगी। खड़गपुर| पश्चिम मेदिनीपुर और झाड़ग्राम जिले में राज्य के बजट में लख्खी भंडार का भत्ता बढ़ाने और युवाओं के लिए युवासाथी योजना की घोषणा करने के लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद देने के लिए दोनों जिले के विभिन्न क्षेत्रों में तृणमूल ने रैली निकाली।मालूम हो कि राज्य के अंतरिम बजट में महिलाओं के लिए लक्ष्मी भंडार भत्ते में 500 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बंगाल के युवाओं के लिए युवासाथी योजना के तहत बेरोजगारी लाभ की घोषणा की है। योजना के माध्यम से इक्कीस वर्ष से 40 वर्ष तक की युवा ,महिलाओं को मासिक भत्ते के रूप में 1500 रुपये मिल सकते हैं।बजट में आर्थिक सहायता मिलने की घोषणा होने के बाद दोनों जिले के विभिन्न इलाकों में तृणमूल कर्मियों ने रैली निकालकर जश्न मनाया और राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को धन्यवाद दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *