जिला स्तरीय खेल का आयोजन किया गया

भास्कर न्यूज | गढ़वा गढ़वा प्रखंड के हंसकेर गांव के खेल मैदान में माय भारत गढ़वा द्वारा जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अचला पंचायत के मुखिया मुखराम भारती एवं डॉ भास्कर कुमार द्वारा किया गया। खेल प्रतियोगिता में बालक वर्ग फुटबाल में डंडई प्रखण्ड के युवा टीम ने बाजी मारी। वहीं मझिआंव की टीम उपविजेता घोषित की गई। 400 मीटर दौड़ में बरडीहा के गौतम ऋषि प्रथम, रंका के नंदकिशोर सिंह द्वितीय एवं मझिआंव के नरेंद्र कुमार यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं लंबी कूद में पंकज कुमार प्रथम, अभय कुमार द्वितीय और दीपक कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग के कबड्डी में गढ़वा की टीम ने बाजी मारी। वहीं बरडीहा की टीम उपविजेता रही। बालिका वर्ग के 200 मीटर दौड़ में अमृता टोपो प्रथम, मनीषा कुमारी द्वितीय और आरती कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वही रस्सी कूद में पूनम कुमारी प्रथम, अमृता टोपो द्वितीय और निशा कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। फुटबाल में तकबीर अली को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। वहीं कबड्डी में आरती कुमार को वुमन ऑफ द मैच घोषित किया गया। कार्यक्रम में भीष्म कुमार, राहुल कुमार, जिला युवा अधिकारी पामिर सिंह, पीएलवी रमाशंकर चौबे, संगीता सिन्हा, रवीद्र नाथ यादव, यशवंत कुमार मिश्र, अजित उरांव, रमेश कुमार, स्वयंसेवक जितेंद्र कुमार, रिजवान अंसारी, मोहित चौधरी, वसीम अक्रम उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *