नोवामुंडी| टाटा डीएवी पब्लिक स्कूल नोवामुंडी में शुक्रवार को महान शिक्षाविद एवं डीएवी आंदोलन के प्रमुख स्तंभ महात्मा नारायण दास ग्रोवर की पुण्यतिथि श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्राचार्य प्रशांत कुमार भुयान द्वारा ग्रोवर की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इसके पश्चात सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी श्रद्धासुमन अर्पित किया।


