सरायकेला नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के सात उम्मीदवार मैदान में डटे, नाम वापसी के बाद चुनावी तस्वीर साफ, आज से होगा प्रचार प्रारंभ

भास्कर न्यूज| सरायकेला नगर निकाय निर्वाचन के तहत शुक्रवार को नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी हो गई, जिसके बाद विभिन्न निकायों में चुनावी स्थिति स्पष्ट हो गई है। सरायकेला नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए किसी भी उम्मीदवार ने अपना नामांकन वापस नहीं लिया। ऐसे में अध्यक्ष पद के लिए सभी सात उम्मीदवार मैदान में डटे हुए हैं। वहीं वार्ड पार्षद पद के लिए सरायकेला नगर पंचायत के वार्ड संख्या एक से नामांकित सुजाता महंती ने अपना नामांकन वापस ले लिया है। इसके बाद अब वार्ड संख्या एक में पांच उम्मीदवारों के बीच मुकाबला होगा। नाम वापसी के बाद वार्ड में चुनावी गतिविधियां तेज होने की संभावना है। वार्ड संख्या 6 से निर्विरोध चुनी गई बबीता कामिला को रिटर्निंग ऑफिसर सह प्रखंड विकास पदाधिकारी कुचाई साधु चरण देवगन द्वारा शनिवार के शाम प्रमाण पत्र दे दिया गया है। इधर आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में महापौर पद के लिए नाम वापसी के बाद समीकरण बदले नजर आ रहे हैं। यहां से प्रभासिनी कालुंडिया, शकुंतला माहली एवं सनातन हांसदा ने अपना नामांकन पत्र वापस ले लिया है। नाम वापसी के बाद अब कुल 10 उम्मीदवार महापौर पद के लिए चुनाव मैदान में रह गए हैं। प्रभासिनी कालुंडिया ने अपना समर्थन भाजपा समर्थित उम्मीदवार संजय सरदार को दिया है, जबकि शकुंतला माहली ने झारखंड मुक्ति मोर्चा समर्थित उम्मीदवार डब्बा सोरेन उर्फ भुगलू सोरेन के पक्ष में समर्थन की घोषणा की है। आज से शुरू होगा चुनावी सरगुल : नगर निकाय चुनाव के तहत शनिवार से चुनावी प्रचार का शोर तेज हो जाएगा।राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह शनिवार को दिया जाएगा। चुनाव चिन्ह मिलते ही उम्मीदवार प्रचार प्रसार के विभिन्न माध्यमों को लेकर जनता के बीच पहुंचेंगे। अध्यक्ष पद पर उम्मीदवार वार्ड संख्या-1: उमापद मुखी, उत्तम कुमार महंती, राज कुमार महंती, राकेश कुमार महंती। वार्ड संख्या-2 : संतोष पटनायक, विजय कुमार पाल, विक्रम सिंह गोप। वार्ड संख्या- 3 : रूपा देवी, ज्योति साहू, रुनु मोदक। वार्ड संख्या- 4 : पार्वती तापे, सुषमात तियू। वार्ड संख्या- 5 : गौतम नायक, राजकिशोर मुखी। वार्ड संख्या -7 : सविता पटनायक, रूपा दारोगा। वार्ड संख्या-8 : राकेश रंजन पति, अविनाश कवि, सुदीप मोहंती, रेखा मोहंती, मीरा बारिक, राकेश कुमार मोहंती। वार्ड संख्या- 9 : कालीचरण साहू, रूपेश कुमार बारीक, राजेश कुमार, वरुण कुमार साहू, पिंकी मोदक, मनोज कवि। वार्ड संख्या-10 : शांति गोड़सेरा, जुगल तापे। वार्ड संख्या-11: सांत्वना दास, अंजली राय। राजा प्रताप आदित्य सिंहदेव, झामुमो समर्थित मनोज चौधरी, भाजपा समर्थित सुमित चौधरी, जलेश कवि, प्रदीप आचार्य और सनातन मुंडा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *