अंडर-15 में थाईलैंड ने गोल्ड और अंडर-21 चीन ने जीता कांस्य

भास्कर न्यूज | लुधियाना स्थानीय हार्वेस्ट टेनिस अकादमी जस्सोवाल में चल रही दूसरी एशियाई जूनियर टेनिस चैंपियनशिप के तीसरे दिन भारतीय टीम के बेहतरीन प्रदर्शन किया। अंडर-21 आयु वर्ग के जूनियर लड़कों की प्रतियोगिता के डबल्स मुकाबले में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन कर गोल्ड जीता। जबकि इसी वर्ग का रजत पदक भी भारत की झोली में आया। जबकि चीन को कांस्य पदक के साथ तीसरे स्थान से संतोष करना पड़ा। इंडिया टीम में ओम यादव व वंश की टीम को गोल्ड जबकि आर्यन व नीतीश की जोड़ी को रजत व चीन के रुई और जू जिन को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। अंडर-15 वर्ष आयु वर्ग के युगल मुकाबलों में थाईलैंड की तरफ से खेलते हुए पूंपत व कनिसौर ने गोल्ड जीता। जबकि लुधियाना के जयवंत सिंह व यज मलिक की जोड़ी को फाइनल में थाईलैंड से हार का सामना करना पड़ा और सिल्वर मेडल जीता। चीफ रैफरी मो.आजम, धर्मवीर कुमार व डॉ. प्रदीप कुमार सिंह सह सचिव सॉफ्ट टेनिस एसोसिएशन ऑफ पंजाब ने बताया कि प्रतियोगिता का दूसरा दिन भारतीय जूनियर खिलाड़ियों के लिया बढ़िया रहा। इसमें पंजाब से संबंध रखने वाले सहजप्रीत अरमान, व जयवंत सिंह ने भारत को पदक दिलाया। भारतीय जूनियर खिलाड़ियों के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन पर सॉफ्ट टैनिस एसोसिएशन ऑफ पंजाब के महासचिव नरेंद्र पाल सिंह, प्रधान अनुमीत हीरा सोढ़ी, अमरीक सिंह ,प्रदीप कुमार समेत अन्य वरिष्ठ सदस्यों ने शुभकामनाएं दी है। भारतीय टीम में शामिल पंजाब के पदक विजेता खिलाड़ियों ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान से सॉफ्ट टैनिस एसोसिएशन व सॉफ्ट टैनिस खेल को पंजाब स्पोर्ट्स व पंजाब ओलिम्पिक एसोसिएशन के महासचिव राजा के सिद्धु से अपील की कि पंजाब के खिलाड़ियों ने चीन जैसी टीम को एशिया में हराकर इतिहास रचा है। परिणाम स्वरूप सॉफ्ट टैनिस एसोसिएशन ऑफ पंजाब को जल्द से जल्द मान्यता प्रदान करें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *