लुधियाना| केंद्रीय जेल में बंद हवालातियों तक मोबाइल पहुंचने के दो अलग-अलग मामले सामने आए हैं। हवालातियों के पास से मोबाइल फोन, बैटरी और डाटा केबल बरामद होने के बाद पुलिस ने अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए हैं। पहले मामले में जेल के वार्ड-4 की बैरक नंबर-6 में तलाशी के दौरान हवालाती कंवलप्रीत सिंह के पास से एक कीपैड मोबाइल फोन और एक डाटा केबल बरामद हुई। दूसरे मामले में वार्ड नंबर-3 की बैरक नंबर-4 में तलाशी के दौरान हवालाती रणजीत सिंह के पास से दो कीपैड मोबाइल फोन और एक मोबाइल बैटरी बरामद की गई। बरामद मोबाइल में सिम कार्ड भी लगे हुए थे, जबकि एक मोबाइल का IMEI नंबर मिटा हुआ पाया गया। रणजीत सिंह हत्या समेत गंभीर धाराओं के एक मामले में जेल में बंद है।


