13 से ग्रामीण मिनी ओलिंपिक जरखड़, 15 को प्रतिष्ठित शख्सयित होंगी सम्मानित

भास्कर न्यूज|लुधियाना माता साहिब कौर स्पोर्ट्स चैरिटेबल ट्रस्ट गांव जरखड़ की तरफ से प्रतिवर्ष आयोजित जीएसटी ट्रक परमिट, एवन साइकिल, 38वीं आधुनिक ग्रामीण मिनी ओलिंपिक जरखड़ खेल 13 से 15 फरवरी तक आयोजित किए जाएंगे। समापन समारोह में 15 फरवरी को दोपहर 1 बजे सात प्रतिष्ठित व्यक्तित्वों का विशेष सम्मान किया जाएगा। इनमें पंजाब के पूर्व डीजीपी एवं खेल प्रचारक चंद्रशेखर को ‘खेल प्रचारक अमरजीत ग्रेवाल अवॉर्ड’ से सम्मानित किया जाएगा। पद्मश्री बलदेव सिंह को ‘भगत पूरण सिंह अवॉर्ड’ प्रदान किया जाएगा। प्रभदीप सिंह नाथोवाल उप निदेशक, सूचना एवं जन संपर्क विभाग को ‘पंजाब का मान अवॉर्ड’ से सम्मानित किया जाएगा। सिमरनजीत कौर गिल, प्रो वाइस चांसलर, सीटी यूनिवर्सिटी, लुधियाना को ‘पंजाब की बेटियों का मान अवॉर्ड’ प्रदान किया जाएगा। दविंदरपाल सिंह चंडीगढ़ को सम्मानित किया जाएगा। साइकिलिस्ट हर्षवीर सिंह सेखों को ‘ओलिंपियन सुरजीत सिंह रंधावा अवॉर्ड’ दिया जाएगा। वेटरन हॉकी खिलाड़ी करमजीत सिंह ग्रेवाल (यूएसए) को ‘ओलिंपियन प्रिथीपाल सिंह अवॉर्ड’ से सम्मानित किया जाएगा। यह महत्वपूर्ण निर्णय शुक्रवार को जरखड़ खेल ट्रस्ट की बैठक में लिया गया। जरखड़ खेल स्टेडियम में हुई बैठक के बाद चेयरमैन नरिंदर पाल सिंह सिद्धू पूर्व एआईजी और मुख्य आयोजक जगरूप सिंह जरखड़ ने बताया कि इन खेलों की मुख्य आकर्षण महिंदर प्रताप सिंह ग्रेवाल हॉकी गोल्ड कप और नायब सिंह ग्रेवाल जोधा कबड्डी कप होंगे। प्रतियोगिताओं में लड़के और लड़कियों की हॉकी, अंडर-17 लड़कों की हॉकी, ओपन कबड्डी, 50 से अधिक वर्ष के वरिष्ठों की कबड्डी धर्मा सिंह जरखड़ कबड्डी कप, अमरजीत ग्रेवाल की स्मृति में कबड्डी, फुटबॉल (60 किलो लड़के और अंडर-19 लड़कियां), बाबा सुरजन सिंह सरींह की स्मृति में सीनियर वर्ग की रस्साकशी प्राइमरी स्कूल के बच्चों के लिए विभिन्न कार्यक्रम जैसे दौड़, प्राइमरी स्तर की कबड्डी, रस्साकशी आदि शामिल होंगी। प्रधान एडवोकेट हरकमल सिंह और मनमोहन ग्रेवाल मोहना जोधा ने बताया कि जरखड़ खेलों का मुख्य उद्देश्य नशा मुक्त समाज का निर्माण करना है। उन्होंने बताया कि उद्घाटन समारोह भव्य होगा। जिसमें ड्रैगन एकेडमी के बच्चों की तरफ से सांस्कृतिक गीत और कोरियोग्राफी, लोक गायक जसवंत संदीला की तरफ से जरखड़ खेलों पर विशेष गीत तथा अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियां मुख्य आकर्षण होंगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *