रोज गार्डन में चला स्वच्छता अभियान, एनएसएस शिविर संपन्न

लुधियाना। मालवा सेंट्रल कॉलेज ऑफ एजुकेशन फॉर वुमेन में 31 जनवरी से 6 फरवरी तक सात दिवसीय विशेष एनएसएस शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर का नेतृत्व कार्यवाहक प्रिंसिपल डॉ. त्रिप्ता ने किया, जबकि एनएसएस कार्यक्रम अधिकारियों डॉ. मंदीप कौर, डॉ. जसवीर कौर और शुभम बलूनी ने मार्गदर्शन दिया। शिविर का उद्देश्य स्वच्छता, सामाजिक जागरूकता और छात्रों के सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देना था। शिविर के दौरान पोस्टर, भाषण, निबंध, कविता, रंगोली जैसी गतिविधियां आयोजित की गईं। उत्कृष्ट सहभागिता के लिए बवनीत कौर आलंग को सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवक घोषित किया गया। स्वयंसेवकों ने वृक्षारोपण, स्वच्छता अभियान, आत्मरक्षा और साइबर अपराध जागरूकता कार्यक्रमों में भाग लिया। समापन पर रोज गार्डन में स्वच्छता और जागरूकता अभियान चलाया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *