ज्ञान महोत्सव: नवीन टैक्स कानून और सुधारों पर विस्तार से चर्चा

लुधियाना| डिस्ट्रिक्ट टैक्सेशन बार एसोसिएशन (सेल्स टैक्स), लुधियाना, ऑल इंडिया फेडरेशन ऑफ टैक्स प्रैक्टिशनर्स (नॉर्थ ज़ोन) व टैक्सेशन बार एसोसिएशन (इनकम टैक्स) लुधियाना के संयुक्त तत्वावधान में ज्ञान महोत्सव भव्य सेमिनार का आयोजन किया गया। इस सेमिनार में टैक्सेशन क्षेत्र से जुड़े अधिवक्ताओं, चार्टर्ड अकाउंटेंट्स एवं टैक्स प्रैक्टिशनर्स ने बड़ी संख्या में भाग लिया। सेमिनार में अमृतसर से जीएसटी विशेषज्ञ चार्टर्ड अकाउंटेंट आंचल कपूर, दिल्ली से आयकर विशेषज्ञ सीए विपिन गर्ग तथा चंडीगढ़ से वरिष्ठ अधिवक्ता संदीप गोयल ने मुख्य वक्ता के रूप में शिरकत की। वक्ताओं ने जीएसटी एवं आयकर से जुड़े नवीन कानूनों, टैक्स सुधारों, हालिया न्यायिक निर्णयों तथा व्यावहारिक समस्याओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। सेमिनार की सफलता को सुनिश्चित करने हेतु पूर्व में एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया था, जिसमें डिस्ट्रिक्ट टैक्सेशन बार एसोसिएशन, लुधियाना के प्रधान साकेत गर्ग, वाइस प्रेसिडेंट विवेक शर्मा, सेक्रेटरी नरेश गाबा, फाइनेंस सेक्रेटरी लविश ढींगरा सहित टैक्सेशन बार एसोसिएशन (इनकम टैक्स) लुधियाना से सुरिंदर सहगल, योगेश अरोड़ा, करण जोशी, गौरव शर्मा एवं बीआर अग्निहोत्री उपस्थित रहे।सेमिनार में विशेष अतिथियों के रूप में माननीय सेशन जज एवं बार काउंसिल सदस्य हरिश राय धांडा, पंजाब भाजपा के कैशियर गुरदेव शर्मा डेबी, भाजपा महासचिव अनिल सरीन सहित विभिन्न बार एसोसिएशनों के पदाधिकारी एवं विभिन्न जिलों से आए अधिवक्ताओं ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। अंत में आयोजक संस्थाओं ने सभी वक्ताओं, अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इस प्रकार के ज्ञानवर्धक सेमिनारों के आयोजन का आश्वासन दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *