मतदाताओं को किया सजग

लोहरदगा |नगरपालिका (आम) निर्वाचन में मतदाताओं को अपने मत का प्रयोग करने के लिए शहरी क्षेत्र में जागरूकता कार्यक्रम चलाया। स्वीप कोषांग की ओर से नगरपालिका क्षेत्र के थाना टोली चौक में जनवितरण प्रणाली के दुकान में और आंबेडकर नगर के आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों के अभिभावकों के साथ विशेष कार्यक्रम आयोजित कर सभी को नगरपालिका चुनाव के तहत 23 फरवरी को अपने मत का प्रयोग करने के लिए जागरूक किया। साथ ही सभी मतदाताओं को मतदाता प्रतिज्ञा दिलाई गई। कार्यक्रम में स्वीप कोषांग की ओर से कृष्ण कुमार गुप्ता, ज्योति कुमारी, कालीचरण उरांव, इम्तियाज अंसारी, मेराज अंसारी, मुजफ्फर आलम, जफर कम्मल, महिला पर्यवेक्षक सहित अन्य कर्मी उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *