लोहरदगा | झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन के बैनर तले में चल रहे रणधीर वर्मा अंतर सीनियर जिला क्रिकेट मैच में शुक्रवार का मैच गढ़वा वर्सेस लोहरदगा के बीच खेला गया। जिसमें लोहरदगा ने गढ़वा को 6 विकेट से हराया। गढ़वा की टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। वहीं 46 ओवर 2 बॉल में 10 विकेट के नुकसान पर 168 रन ही बना सकी। टीम के तरफ से सबसे ज्यादा हर्ष ने 75 अंकित ने 27 तथा दिव्या रंजन ने 16 रन बनाए। वहीं लोहरदगा की टीम के तरफ से बॉलिंग में शानदार बॉलिंग करते हुए आदित्य राज झा ने 6 विकेट तथा प्रेम कुमार ने दो विकेट और युवराज ने 1 विकेट लिए। वहीं जवाबी पारी खेलने उतरी लोहरदगा की टीम ने 29 ओवर 2 बॉल में 4 विकेट के नुकसान पर 170 रन बना लिए।


