नगर निगम ने एसजीआरडी डेंटल कॉलेज के पास अतिक्रमण हटाया

भास्कर न्यूज | अमृतसर नगर निगम के एस्टेट विभाग ने एसजीआरडी डेंटल कॉलेज मॉल मंडी और एसजीआरडी अस्पताल शहीदां साहिब के पास अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। अभियान की निगरानी ज्वाइंट कमिश्नर डॉ. जय इंदर सिंह और सचिव सुशांत भाटिया ने एस्टेट विभाग की टीम के साथ मिलकर की गई। इस दौरान सड़कों और फुटपाथों पर रखा गया सामान जब्त किया गया। अधिकारियों ने सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रयोग पर सख्त चेतावनी भी जारी की और दुकानदारों व रेहड़ी-फड़ी वालों को साफ-सफाई बनाए रखने तथा सार्वजनिक रास्तों को खाली रखने के निर्देश दिए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *