50 लाख से संवरेगा जनाना अस्पताल बनेगा ‘मिनी सिविल अस्पताल’: गुप्ता

भास्कर न्यूज| अमृतसर केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. अजय गुप्ता ने ढाब खटिका स्थित ऐतिहासिक जनाना अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल की कायाकल्प करने के लिए 50 लाख रुपए के बजट से रिनोवेशन कराने के निर्देश दिए। अस्पताल स्टाफ ने सुरक्षा व्यवस्था में आ रही कमियों से विधायक को अवगत कराया। डॉ. गुप्ता ने तुरंत संज्ञान लेते हुए कहा कि पुलिस कमिश्नर से बैठक कर अस्पताल परिसर में स्थायी पुलिस चेक पोस्ट स्थापित की जाएगी, जहां दिन-रात कर्मचारी तैनात रहेंगे। साथ ही, मरीजों की सुविधा के लिए यहां चल रहे ओट सेंटर को दूसरी जगह शिफ्ट किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *