साइबर क्राइम…:इंस्टाग्राम पर इन्वेस्टमेंट का झांसा दे महिला से 5.47 लाख रुपए ठगे

भोगपुर के दशमेश नगर की रहने वाली एक महिला से इंस्टाग्राम के माध्यम से संपर्क कर अज्ञात महिला ने 5,47,700 रुपए ठग लिए। पीड़िता की शिकायत पर साइबर क्राइम पोर्टल पर मामला दर्ज किया गया है। पीड़िता मर्सी बाली पुत्री रॉबिन्सन बाली ने बताया कि उनका एक इंस्टाग्राम अकाउंट है। इसी दौरान उन्होंने इंस्टाग्राम आईडी पर एक वीडियो देखा, जिसमें घर बैठे इन्वेस्टमेंट कर मुनाफा कमाने का दावा किया गया था। वीडियो से प्रभावित होकर उन्होंने उस आईडी पर इन्वेस्टमेंट से संबंधित मैसेज किया। मैसेज करने के बाद आरोपी पक्ष ने उन्हें वाट्सएप नंबर 8619347257 और 9963413013 से संपर्क किया गया। महिला ने इन्वेस्टमेंट में मोटा रिटर्न का भरोसा दिलाया। मर्सी ने 8 मार्च, 2024 को पहली बार 5 हजार रुपए ट्रांसफर किए। फिर अलग-अलग खातों से 5.47 लाख ट्रांसफर कर दिए। आखिर मुनाफा न होता देख पैसे वापस मांगे तो महिला टालमटोल करने लगी। फिर फोन कॉल्स का जवाब देना बंद कर दिया। इसके बाद 6 जुलाई 2025 को उन्होंने साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। भोगपुर थाने के इंस्पेक्टर हरबीर सिंह ने बताया कि पीड़िता को थाने बुलाकर बयान दर्ज कर लिए गए हैं। जिन बैंक खातों में पैसे ट्रांसफर हुए हैं, उनकी जानकारी जुटाई जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *