40 हजार की रिश्वत, लिपि​क ​हुआ गिरफ्तार

भास्कर न्यूज | कोंडागांव मिडिल स्कूल सरपंच पारा राणापाल में पदस्थ रहे सोनसिंह यादव के पेंशन प्रकरण में रिश्वतखोरी का गंभीर मामला सामने आया है। पेंशन प्रकरण तैयार कर पेंशन चालू कराने के लिए सोनसिंह यादव लगातार बीईओ कार्यालय के चक्कर काट रहे थे। इसी दौरान बीईओ कार्यालय में पदस्थ बाबू सतीश सोढ़ी ने उनसे 40 हजार रुपए की मांग की। रिश्वत की इस मांग से सोनसिंह यादव लगातार मानसिक प्रताड़ना से गुजर रहे थे। आखिरकार पीड़ित ने पूरे मामले की शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो जगदलपुर में दर्ज कराई। शिकायत की पुष्टि के बाद एसीबी ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया और छापेमार कार्रवाई करते हुए सतीश सोढ़ी को 40 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के बाद बाबू को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
गौरतलब है कि बीईओ कार्यालय में इससे पहले भी क्लर्क पंचम लाल देवांगन और जयंती देवांगन पर भी रिश्वतखोरी के आरोप में कार्रवाई हो चुकी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *