बजट पर सेमिनार .आर्थिक नीतियों व उनके उद्योग एवं समाज पर प्रभाव के बारे बताया

भास्कर न्यूज | जालंधर एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड इंजीनियरिंग टेक्निकल कैंपस के फाइनेंस क्लब की ओर से केंद्रीय बजट पर सेमिनार और पैनल चर्चा का आयोजन किया गया। जिसमें कैंपस के पूर्व छात्र चिरायु गुप्ता ने बजट के प्रमुख प्रावधानों और उनके व्यावहारिक प्रभावों पर विचार साझा किए। जिससे विद्यार्थियों को केंद्रीय बजट की व्यापक आर्थिक दृष्टि और विभिन्न क्षेत्रों पर उसके प्रभाव को समझने में सहायता मिली। इस दौरान छात्रों ने कार्यक्रम में हिस्सा लेते हुए प्रश्न पूछे। इस मौके कैंपस के निदेशक डॉ. राजेश बग्गा ने फाइनेंस क्लब की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के अकादमिक-औद्योगिक संवाद विद्यार्थियों को वित्तीय रूप से जागरूक व भविष्य के लिए तैयार पेशेवर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को राष्ट्रीय आर्थिक नीतियों और उनके उद्योग एवं समाज पर प्रभाव से संबंधित चर्चाओं में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *