कैंसर जागरूकता:विशेषज्ञों ने कहा शुरुआती पहचान से संभव है इलाज

जालंधर| बढ़ते कैंसर के मामलों को देखते हुए फोर्टिस हॉस्पिटल जालंधर के सीनियर ऑन्कोलॉजिस्ट्स ने विशेष ‘हेल्थ टॉक’ का आयोजन किया। इसमें सीनियर डाक्टर्स ने जोर देकर कहा कि यदि कैंसर का पता शुरुआती स्तर पर चल जाए, तो न केवल जीवन बचने की संभावना बढ़ती है, बल्कि लाइफ क्वालिटी में भी जबरदस्त सुधार होता है। इस मौके पर डॉ. अरुण कुमार शर्मा (सर्जिकल ऑन्कोलॉजी) ने कहा कि पंजाब में महिलाओं में स्तन, सर्वाइकल और ओवेरियन कैंसर के मामले बढ़ रहे हैं। वहीं, पुरुषों में तंबाकू के सेवन के कारण मुंह और फेफड़ों का कैंसर प्रमुख है। उन्होंने कहा, “रोकथाम और समय पर स्क्रीनिंग कैंसर के खिलाफ सबसे शक्तिशाली हथियार हैं। डॉ. नवदीप सिंह (मेडिकल ऑन्कोलॉजी) ने बताया कि अब इलाज मरीज की कैंसर बायोलॉजी के हिसाब से तैयार होता है। टारगेटेड और इम्यूनोथेरेपी से साइड इफेक्ट्स कम और नतीजे बेहतर मिल रहे हैं। वहीं डॉ. राहुल चौधरी (रेडिएशन ऑन्कोलॉजी ) ने कहा कि आधुनिक रेडिएशन तकनीकों से अब स्वस्थ कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाए बिना केवल ट्यूमर पर सटीक वार करना संभव है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *