जेआईटी करवाएगी आवासीय और वाणिज्यिक संपत्तियों की ई-ऑक्शन

जालंधर | जालंधर इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट द्वारा अपनी विभिन्न योजनाओं में आवासीय और वाणिज्यिक संपत्तियों की ई-नीलामी प्रणाली के माध्यम से बोली करवाई जा रही है। ट्रस्ट के कार्यकारी अधिकारी राजेश चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि सूर्या एनक्लेव (170 एकड़), शहीद रमन दादा कमर्शियल कॉम्प्लेक्स (3.71 एकड़), शहीद भगत सिंह कॉलोनी (26.8 एकड़), मास्टर गुरबंत सिंह एनक्लेव (13.96 एकड़), महाराजा रणजीत सिंह एवेन्यू (70.5 एकड़) और सूर्या एनक्लेव एक्सटेंशन (94.97 एकड़) योजनाओं में संपत्तियों की ई-नीलामी प्रणाली के माध्यम से बोली की जाएगी। ऑनलाइन बिड 23 फरवरी 2026 को सुबह 10 बजे शुरू होगी और 25 फरवरी 2026 को शाम 5 बजे ऑनलाइन बिड बंद हो जाएगी। ई-नीलामी संबंधी अधिक जानकारी मोबाइल नंबर 94640-12955 और 88376-62103 से प्राप्त की जा सकती है। नियम www.tenderwizard.com /DLGP पर उपलब्ध हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *