जालंधर | थाना 5 पुलिस ने अमृतसर से हेरोइन सप्लाई करने आए एक ड्रग तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 50 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है। पकड़े गए आरोपी की पहचान निर्भय सभरवाल निवासी लाहौरी गेट, अमृतसर के रूप में हुई है। एएसआई रूपिंदर सिंह ने बताया कि वह गश्त पर थे, तभी सूचना मिली कि एक युवक बबरीक चौक के पास संदिग्ध परिस्थितियों में खड़ा है। पुलिस ने छापा मार युवक को पकड़ िलया। तलाशी लेने पर उससे हेरोइन बरामद हो गई। मामला दर्ज हो गया है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड लिया जाएगा। रिमांड के दौरान उससे पूछताछ कर नशा तस्करी के नेटवर्क और सप्लाई चेन का पता लगाने की कोशिश की जाएगी।


