मौसम का हाल:दिन का पारा 33 डिग्री पार, 14 को बादल छाएंगे

बाड़मेर में मंगलवार को मौसम साफ रहा। दिन में तेज धूप खिली रही। अब दोपहर में ऑफिसों में धीमी रफ्तार से पंखे चलने शुरू हो गए है। वजह ये है कि दिन का पारा 33.0 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि रात का पारा 14.2 डिग्री है। ऐसे में अब रात में भी ज्यादा सर्दी का असर नहीं है। आने वाले कुछ दिनों में मौसम में बदलाव की संभावना नहीं है और तापमान स्थिर रहेगा। हालांकि, मौसम का मिज़ाज गर्म रहेगा। अब मौसम सर्दी से गर्मी की ओर बढ़ रहा है। आगे क्या: मौसम विभाग के मुताबिक अधिकतम पारा बढ़ने से फसलों को नुकसान की संभावना है। तेज धूप की वजह से जीरे की फसलों को नुकसान होगा। 14-15 फरवरी को बादल छाए रहने की संभावना है। अब रात का पारा 15 डिग्री पार जा सकता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *