भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल ने जनसंघ के संस्थापक सदस्य पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर नगर परिषद सभागार में श्रद्धांजलि सभा और संगोष्ठी का आयोजन किया। पूर्व जिलाध्यक्ष दिलीप पालीवाल ने कहा कि पंडित दीनदयाल सिर्फ व्यक्ति नहीं, बल्कि एक विचारधारा हैं। उन्होंने प्रगतिशील और जनकल्याण को समर्पित राजनीति की नींव रखी। सार्वजनिक जीवन में शुचिता और गरिमा का उच्चतम आदर्श स्थापित किया। संगठन क्षमता और ओजस्वी वक्तृत्व से मातृभूमि की सेवा के लिए प्रेरित किया। जिला उपाध्यक्ष रमेश शर्मा ने कहा कि अंत्योदय से राष्ट्रोदय की परिकल्पना को साकार करने के लिए सभी को एकजुट होना चाहिए। समाज को समरसता, स्वावलंबन और राष्ट्रसेवा की दिशा में आगे बढ़ाने का संकल्प लेना जरूरी है। पूर्व महामंत्री कैलाश कोटड़िया ने कहा कि पंडित दीनदयाल के प्रयासों से अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचा। नगर अध्यक्ष किशन बोहरा ने कहा कि उनका राष्ट्रप्रेम, त्याग और समर्पण सदैव प्रेरणा देता रहेगा। उनके बताए मार्ग पर चलना चाहिए। जिला प्रवक्ता रमेशसिंह इंदा ने कहा कि भाजपा सरकार ने धानक्या, जयपुर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय का पैनोरमा बनाया। इसमें उनके जीवन, विचारों और भारतीय राजनीति में योगदान को दर्शाया गया है। संगोष्ठी का संचालन जिला महामंत्री मुस्कान मेघवाल ने किया। आभार कार्यालय प्रभारी ईश्वर नवल ने जताया। कार्यक्रम में भाजपा जिला कोषाध्यक्ष मूलसिंह जुडिया, धनराज सोनी, अंबालाल अलबेला, अनिता चौहान, ललित बोथरा, रेणु दर्जी, मनोहर कंवर, मधु पड़िहार, धनराज व्यास, हितेन ठक्कर, सुनील सिंघवी, उगमसिंह राठौड़, अरविंद सारडा, प्रकाशसिंह राठौड़, दरबारसिंह भायल, राकेश कुलदीप, अजय आचार्य, रामसिंह, प्रकाश खत्री, खेतपुरी, के.के. भंसाली सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।


