पादरू क्षेत्र के आस-पास के गांवों में कृषि विभाग कर्मचारियों ने अनार की मंडियों व फसलों का निरीक्षण किया। कृषि अधिकारियों ने किसानों से रूबरू होकर अनार में लग रहे कीटों व बचाव नियंत्रण के बारे में जानकारी दी। साथ ही अनार मंडियों का निरीक्षण कर कृषकों को ग्रेडिंग मशीन के बारे में जानकारी दी। कृषक अर्जुनसिंह ने अनार की फसलों में होने वाली बीमारियों के बारे में अवगत कराया। इस पर अधिकारियों ने बीमारियों से निपटने के बारे में दवाइयों के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर कृषि वैज्ञानिक डॉ. ओमप्रकाश मीणा, सहायक कृषि अधिकारी पिंटू मीणा, सहायक कृषि अधिकारी सुरेंद्रपाल, कृषि पर्यवेक्षक आत्माराम, भगाराम पादरू, सवाईसिंह, महेंद्र कुमार जांगिड़, कृष्ण सिंह सहित किसान मौजूद रहे।


