शिक्षक परिचर्चा मंच मे शोध प्रस्तुतिकरण कार्यक्रम में बेस्ट कार्य का प्रदर्शन किया

जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान बाड़मेर व भारती एयरटेल फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में जिले के राजकीय विद्यालयों के शिक्षकों द्वारा किए क्रियात्मक शोध एवं बेस्ट प्रेक्टिस के प्रस्तुतिकरण के लिए शिक्षक परिचर्चा मंच का आयोजन निजी रिसोर्ट में किया गया। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के प्रावधान के अनुरूप शिक्षकों के सतत व्यवसायिक विकास के अंतर्गत शिक्षकों को शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर शोध, क्रियात्मक शोध करने के लिए प्रेरित करने पर जोर दिया गया है। डाइट बाड़मेर के आईएफआईसी प्रभाग के प्रमुख दिलीप पनपालिया ने बताया कि इस कार्यक्रम के दौरान कुल 6 प्रस्तुतकर्ताओं ने शिक्षा से जुड़े विषयों पर किए गए शोध व बेस्ट प्रेक्टिसेज पर किए गए कार्य का प्रस्तुतिकरण किया। इसके तहत सांवरमल सोनी ने विद्यालय में धारा प्रवाह पठन कौशल की समस्या में सक्रिय भूमिका, रीटा ने राजकीय विद्यालयों में यूथ व ईको क्लब की उपयोगिता का अध्ययन, महेश मीणा ने विद्यार्थियों में मानचित्रों की समस्या का अध्ययन, जयमल राम ने नो बैग डे से विद्यार्थियों में भाषा-समझ से अभिव्यक्ति में प्रभाव का अध्ययन एवं सुरेशचन्द्र चौधरी ने विद्यालय में शिक्षकों के आभाव में गणित विषय का अध्ययन विषयों पर किए गए क्रियात्मक शोध का प्रस्तुतिकरण किया। राउमावि ढूंढ़ा के प्रधानाचार्य जगदीश मेघवाल ने बेस्ट प्रेक्टिस के तहत विद्यालय में क्लब व सदन प्रक्रिया एक सकारात्मक परिवर्तन विषय पर प्रस्तुतिकरण किया। कार्यक्रम के दौरान डाइट, बाड़मेर के प्रधानाचार्य चैनाराम ने बताया कि प्रभाग के तहत शिक्षा से जुड़े स्थानीय विषयों पर शोध कार्य एवं क्रियात्मक अनुसंधान किए जाने के लिए शिक्षकों को प्रेरित किया जाता है, ताकि क्षेत्रीय चुनौतियों का समाधान निकालना संभव हो सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *