भारत के युवा हुनरमंद, उन्हें अपनी शक्तियां पहचान कर सही दिशा में प्रयास करने की जरूरत: कड़वासरा

युवा कार्यक्रम विभाग, भारत सरकार के नेहरू युवा केन्द्र संगठन की तरफ से बाड़मेर में आयोजित किए जा रहे पांच दिवसीय अंतर जिला युवा आदान प्रदान आवासीय कार्यक्रम के पांचवें और अंतिम दिन को सुबह के समय प्रतिभागियों ने रेलवे स्टेशन से मल्लीनाथ पीजी हॉस्टल तक पद यात्रा निकालकर भाईचारे एवं मानवता का संदेश दिया। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में श्रमदान किया। एनसीसी कॉम्पलेक्स में स्थानीय युवाओं के साथ प्रतिभागियों ने पांरपरिक खेलों यथा सतोलिया, रस्सा कसी, अंधल घेटा की प्रतिस्पर्धाओं में प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया तथा पारंपरिक खेलों के बारे में जानकारी ली। इस दौरान प्रतिभागियों की ओर से ग्रुप लीडर निष्ठा नारंग, अभिषेक कौशिक व सुनिल कुमार शर्मा ने संपूर्ण समूह की ओर से मटका पद्धति पर आधारित पौधरोपण भी किया। समापन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि युवा नेता दीपक कड़वासरा ने कहा कि आज के इस प्रतिस्पर्धा भरे युग में हर व्यक्ति को स्वयं की शक्तियों को पहचानने की जरूरत हैं। भारत के युवा बहुत हुनरमंद है तथा भारत के विकास में युवाओं की महत्ती भूमिका है। युवा विकसित भारत की संकल्पना के भावी कर्णधार है, इसलिए युवाओं को अपनी शक्ति को सकारात्मक दिशा में लगाना चाहिए। उन्होंने कहा कि युवाओं में राजनीतिक भविष्य की बहुत संभावनाएं है। पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. जोरावरसिंह ज्याणी ने मोटा अनाज व कमर्शियल एग्रीकल्चर सहित कृषि एवं पशुपालन के बारे में संपूर्ण जानकारी देते हुए केन्द्र व राज्य सरकार की कृषि एवं पशुपालन विभाग की योजनाओं के बारे में बताया। नेहरू युवा केन्द्र बाड़मेर के उपनिदेशक राजेश चौधरी ने इस संपूर्ण कार्यक्रम का विवरण देते हुए माई भारत एप पर युवाओं को अधिक से अधिक जुड़ने का आह्वान किया। मंच संचालन सद्दाम हुसैन ने किया। इस अवसर पर प्रतिभागियों ने संपूर्ण कार्यक्रम के बारे में फीडबैक देते हुए अपने विचार व्यक्त किए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *