रेलवे जीएम ने बंडामुंडा रेल यार्ड का निरीक्षण किया

बंडामुंडा| दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक अनिल कुमार मिश्रा मंगलवार को एक दिवसीय दौरे पर बंडामुंडा पहुंचे। वह सुबह करीब छह बजे अपने विशेष सेलून से राउरकेला रेलवे स्टेशन पहुंचे। वहां से सुबह नौ बजे बंडामुंडा के लिए रवाना हुए। बंडामुंडा पहुंचकर उन्होंने सबसे पहले ए-केबिन का दौरा किया। वहां विभागीय अधिकारियों से रेल यार्ड से जुड़ी जानकारियां लीं। उन्होंने ए-केबिन से बंडामुंडा रेल यार्ड तक ट्रैफिक जाम मुक्त करने के निर्देश दिए। इसके बाद वह बंडामुंडा डिपार्चर यार्ड पहुंचे। रेल यार्ड, रेलवे ट्रैक और पाथ वे की जांच की। कैरेज एंड वैगन विभाग का निरीक्षण किया। कर्मचारियों को निष्ठा और लगन से काम करने की सलाह दी। निरीक्षण के दौरान चक्रधरपुर डीआरएम तरुण हुरिया समेत अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *