महाकुंभ से लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी:देसूरी की नाल में पंजाब मोड़ पर हादसा; 20 घायल-2 बच्चे राजसमंद रेफर

पाली के देसूरी में देर रात 12 बजे प्रयागराज से लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी बस पंजाब मोड़ पर पलट गई। बस में सवार सभी 46 यात्री गुजरात के सांडेराव के कोसेलाव गांव के रहने वाले है, सभी कुंभ स्नान करके वापस लौट रहे थे। 2 बच्चे राजसमंद रेफर
हादसे की सूचना मिलते ही चारभुजा थानाधिकारी प्रीति रतनू मौके पर पहुंचीं और राहत कार्य शुरू किया। दुर्घटना में 2 बच्चों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें राजसमंद रेफर किया गया है, जबकि एक दर्जन से अधिक घायलों को देसूरी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुछ घायलों को चारभुजा के अस्पताल में भी भर्ती किया गया है। गहरी नींद में थे सभी यात्री
थानाधिकारी प्रीति रतनू के अनुसार, हादसे के समय सभी यात्री गहरी नींद में थे। बस के अचानक पलटने से किसी को भी संभलने का मौका नहीं मिला। यह हादसा श्रद्धालुओं के गांव से 40 किलोमीटर पहले हुआ। इस क्षेत्र में पहले भी कई बड़े सड़क हादसे हो चुके हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *