MDS यूनिवर्सिटी कुलपति के लिए करें अप्लाई:सर्च कमेटी ने मांगे आवेदन, 4 मार्च लास्ट डेट, 10 साल का अनुभव जरूरी

महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय में कुलपति पद के लिए सर्च कमेटी ने आवेदन मांगे हैं। आवेदक 4 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं। विश्वविद्यालय की कुलसचिव प्रिया भार्गव ने इस सम्बंध में मंगलवार को वेबसाइट पर विज्ञापन जारी कर दिया। महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय के पिछले नियमित कुलपति पद पर प्रो. अनिल कुमार शुक्ला का कार्यकाल गत वर्ष 26 नवम्बर को समाप्त हो गया था। इसके अगले ही दिन 27 नवम्बर को राज्यपाल ने वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय कोटा के कुलपति प्रो. कैलाश सोढ़ाणी को नियमित कुलपति की नियुक्ति होने तक एमडीएस विवि के कार्यवाहक कुलपति का कार्यभार सौंपा। अब सर्च कमेटी ने एमडीएस विवि में नियमित कुलपति के लिए आवेदन मांगे हैं। इस सम्बंध में एमडीएस विवि प्रशासन द्वारा जारी विज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि कुलपति के पद पर नियुक्ति के लिए निर्धारित प्रारूप में किसी विश्वविद्यालय या कॉलेज में प्रोफेसर के रूप में न्यूनतम दस वर्ष का अनुभव या किसी प्रतिष्ठित अनुसंधान या अकादमिक प्रशासनिक संगठन में समकक्ष पद पर दस वर्ष का अनुभव रखने वाले शिक्षाविद् आवेदन कर सकेंगे। 4 मार्च अंतिम तिथि आवेदन प्राप्त होने की अंतिम तिथि तक आवेदक की आयु 67 वर्ष से कम होनी चाहिए। नियुक्ति तीन वर्ष की अवधि या 70 वर्ष की आयु तक, जो भी पहले हो, के लिए होगी। ई मेल के जरिए आवेदन की अंतिम तिथि चार मार्च रात्रि 11.59 बजे तक है। सहायक दस्तावेजों के साथ आवेदन की हार्ड कॉपी एमडीएस विवि में 11 मार्च शाम 5 बजे तक पहुंचानी होगी। अधिक जानकारी के लिए करें क्लिक

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *