उत्तरी हवा का प्रभाव खत्म, पश्चिमी हवा का बढ़ा:गर्मी की दस्तक; फरवरी के दूसरे हफ्ते में पारा 30 डिग्री पार

राजधानी में एकाएक ही गर्मी के सीजन ने दस्तक दे दी है। एक हफ्ते पहले 24 डिग्री के आसपास दर्ज होने वाला पारा फरवरी का दूसरा हफ्ता खत्म होने से पहले ही 30 डिग्री के पार पहुंच गया। फरवरी के दूसरे हफ्ते सामान्य तापमान 25 से 27 डिग्री के करीब रहता है, लेकिन इस बार उत्तरी हवाओं का असर खत्म होने के साथ ही बसंत में ही गर्मी तेवर दिखाने लगी है। न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.2 डिग्री ज्यादा रहा और बीती रात 13.2 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। रात का पारा 3 डिग्री तक बढ़ने का अनुमान: दिन में तेज धूप और पारा सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने से दिन में तेज गर्मी पड़ने लगी है। बीते एक दशक में फरवरी में पहली बार दूसरे हफ्ते में ही पारा 30 डिग्री के पार पहुंच है। मौसम विभाग का मानना है कि उत्तरी इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मैदानी इलाकों की ओर उत्तरी हवा नहीं चल रही है और पश्चिमी हवा का प्रभाव बढ़ गया। वहीं अब रात का पारा अगले एक हफ्ते में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने अनुमान है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *