जयपुर-अलीगढ़ की एसी डीलक्स बस में विवाद:एक सीट पर दो यात्रियों को दे दिया टिकट, 40 मिनट देरी से रवाना हुई

सिंधी कैंप बस स्टैंड से सोमवार रात 11 बजे चलने वाली जयपुर-अलीगढ़ एसी डीलक्स बस में सीट को लेकर विवाद हो गया। जिसके चलते करीब 40 मिनट देरी से बस रवाना हुई। दरसअल इस रूट पर पहले लो-फेयर वॉल्वो संचालित होती थी, लेकिन उसे बंद कर एसी डीलक्स बस चला दी गई। सोमवार रात को ऑनलाइन और ऑफलाइन बुक हुई टिकट में विवाद हो गया। क्योंकि ऑनलाइन टिकट तो एसी डीलक्स की बुक की गई, जबकि ऑफलाइन में लोगों को लो-फेयर वॉल्वो की टिकट दे दी गई। इसके चलते कई यात्रियों को एक समान सीट नंबर अलॉट कर दिया गया। ऐसे में बस में यात्री आमने-सामने हो गए। यात्रियों से समझाइश कर मामला शांत कराया गया। 10 बजे वाली बस की सीट तक टूटी जयपुर-अलीगढ़ रूट पर रोज रात को आरजे-14 पीसी-0017 डीलक्स बस संचालित होती है। इसकी सीट पूरी तरह से टूट चुकी है। जानकारी के अनुसार ये बस अपना सफर पूरा कर चुकी है। इसको गैराज की ओर से कंडम घोषित कर दिया गया है। इसके बावजूद इस बस को डीलक्स के रूप में संचालित किया जा रहा है। कई बार ये बस आधे सफर में बंद हो चुकी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *