नगर पंचायत नरियरा के वार्ड क्रमांक 10 निवासी राजेश्वरी साहू मानस कुमार साहू के निवास स्थान पर संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह का आयोजन किया गया है। 6 फरवरी शुक्रवार को भव्य कलश यात्रा निवास स्थान से निकाली गई जो नगर के मुख्य मार्ग होते हुए सागर तालाब से जल भरकर राधावल्लभ मंदिर होते हुए निवास स्थान पहुंची। सैकड़ों की संख्या में महिलाएं युवतियों ने कलश यात्रा में हिस्सा लिया। प्रथम दिवस कथा शुरू करते हुए पंडित नेहनाथ व्यास नरियरा वाले द्वारा भागवत माहात्म्य व्यास नारद संवाद आदि पर उपस्थित श्रद्धालुओं को कथा का रसपान कराया। 7 फरवरी को परीक्षित जन्म 12 वराह अवतार कपिल जन्म सती चरित्र 8 फरवरी को द्रोण चरित्र प्रहलाद चरित्र अजामिल कथा 9 फरवरी को वामन अवतार समुद्र मंथन श्री राम कथा व श्री कृष्ण जन्मोत्सव 10 फरवरी को शिशु लीला बाल लीला माखन चोरी गोवर्धन पूजा रस वृतांत 11 फरवरी को रुक्मणी मंगल विवाह उत्सव 12 फरवरी को सुदामा चरित्र दत्तात्रेय कथा परीक्षित मोक्ष कथा विश्राम चौधरी 13 फरवरी को गीता पाठ तुलसी अर्पण हवन कपिलातर्पण सहस्त्रधारा ब्राह्मण भोज के साथ विसर्जन का कार्यक्रम संपन्न होगा। कथा समय शाम 3 बजे रखा है।


