दामापुर| ग्राम सैहामालगी स्थित हायर सेकेंडरी स्कूल में कक्षा 12वीं की छात्राओं के लिए विदाई समारोह का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का आयोजन कक्षा 11वीं की छात्राओं और शिक्षिकाओं ने किया। विदाई समारोह के दौरान कक्षा 11वीं की छात्राओं ने तिलक लगाकर सीनियर छात्राओं का स्वागत किया। कार्यक्रम में छात्राओं द्वारा नृत्य, संगीत और अन्य रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। समारोह के दौरान कक्षा 12वीं की छात्राओं को विभिन्न उपाधियों से नवाजा गया, जिससे कार्यक्रम में उत्साह का माहौल बना रहा। इस अवसर पर प्राचार्य केएस पैकरा, एसके कश्यप, एके उपाध्याय, रुद्रमणि शर्मा, गोविंद वैष्णव, डोमन पात्रे, राजेश शुक्ला, सीएम मानिकपुरी और नवीन कश्यप उपस्थित रहे। उन्होंने छात्राओं को आगामी बोर्ड परीक्षाओं के लिए शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का समापन स्मृति चिह्न भेंटकर किया गया।


