अधिकारी आपके द्वार जनसुनवाई अभियान के तहत पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसफ ने मंगलवार को महेश नगर थाने में सुबह 11 बजे से 7 घंटे तक 90 परिवादियों को सूना। इस दौरान उन्होंने 52 परिवादों का मौके पर निस्तारण िकया। कमिश्नर जोसफ ने बताया कि इस बार साउथ, वेस्ट व ईस्ट जिले की संयुक्त जनसुनवाई की गई। ताकि आस-पास के क्षेत्र में जुड़े दूसरे जिले के परिवादी आ सके। मंगलवार को करीब 90 परिवादी महेश नगर थाने पहुंचे, जिनमें जमीन विवाद, अवैध कब्जे, चोरियां, वाहन चोरी, मारपीट सहित सभी प्रकार के प्रकरण शामिल थे। इनमें से 52 मामलों में मौके पर ही अधिकारियों से चर्चा कर निस्तारण के आदेश दे दिए। बाकी मामलों में अग्रिम कार्रवाई के निर्देश दिए गए है। कमिश्नर ने अब तक 2 हजार से ज्यादा सुनवाई की जनसुनवाई में एडिशनल कमिश्नर कुंवर राष्ट्रदीप, डीसीपी साउथ दिगंत आनंद, एडिशनल डीसीपी ललित शर्मा, एसीपी सोढ़ाला योगेश चौधरी, एसीपी मानसरोवर आदित्य काकड़े, एसीपी मालवीय नगर आदित्य पुनियां, एसीपी वैशाली नगर आलोक गौतम और इनके अधीन सभी थानों के एसएचओ मौजूद रहे। जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन महेश नगर एसएचओ गुंजन सोनी और उनकी टीम ने की थी। गौरतलब है कि इससे पहले कमिश्नर शिप्रापथ, कानोता, करधनी, विद्याधरनगर, शिवदासपुरा, बगरू, चौमूं, प्रतापनगर, जयसिंहपुरा खोर, जवाहर सर्किल, वैशालीनगर, मुहाना व आमेर थाने में जनसुनवाई कर चुके। पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसफ अब तक 2 हजार से ज्यादा परिवादियों की जनसुनवाई कर चुके है।


