भास्कर न्यूज| महासमुंद शुक्रवार को बलौदा पुलिस ने घेराबंदी कर एक 20 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया, उसके कब्जे से 899 प्रतिबंधित नाइट्रोजापाम टेबलेट बरामद किया गया। बलौदा पुलिस के अनुसार थाने में गुप्ता सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति बाइक (सीजी 06 जीटी 7940) पर ओडिशा राज्य की ओर से अवैध नशीली दवाओं की खेप लेकर महासमुंद की ओर आ रहा है। सूचना मिलते ही टास्क फोर्स और बलौदा पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए नाकेबंदी की। संदिग्ध व्यक्ति के पहुंचते ही उसे रोककर तलाशी ली गई, जिसमें भारी मात्रा में नशीली टेबलेट मिलीं। पुलिस ने प्रतिबंधित दवाएं 899 नग, कीमत ₹6571.69 व परिवहन में प्रयुक्त बाइक, मूल्य ₹20,000 और 1 नग टच स्क्रीन मोबाइल ₹5000 रुपए जब्त किया है। आरोपी शेख रेहान पिता शेख शाहिद निवासी सरायपाली इस्लाम मोहल्ला के खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया है।


