महासमुंद| परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम का सीधा प्रसारण को शासकीय आशीबाई गोलछा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महासमुंद में लगभग 600 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक देखा। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों को प्रेरणादायी मार्गदर्शन दिया। उन्होंने प्रेजेंटेशन पैटर्न, दैनिक दिनचर्या व पढ़ाई में संतुलन बनाए रखने पर विशेष बल दिया। प्रधानमंत्री ने केवल अंकों से अधिक सीखने पर ध्यान देने, परीक्षा की तैयारी को तनावमुक्त रखने, खेल, पढ़ाई व व्यक्तिगत रुचियों को समान रूप से समय देने तथा प्रभावी टाइम मैनेजमेंट के लिए टू डो लिस्ट बनाने जैसे व्यावहारिक सुझाव दिए।


